July 30, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

गोकशी की घटनाओ का अन्जाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक 29/30-07-2026 की रात्रि में कोतवाली सहसपुर को सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम खुशहालपुर क्षेत्र में कुछ लोगो द्वारा गोकशी की घटना की जा रही है, सूचना पर कोतवाली सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर पुलिस टीम द्वारा गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त सावेज को अवैध गौमांस व गोकशी के घटना में प्रयुक्त उपकरण कुल्हाडी, चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर धारा – 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 में अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने अन्य साथियों मुशर्रफ उर्फ काला, शादाब उर्फ फोती, लालू पुत्र काला, शमीम पुत्र सलीम, समीर उर्फ टीटला पुत्र सलीम, आफताब पुत्र सलीम, आशिफ पुत्र सलीम उर्फ नानू, अमीर पुत्र सुनडू उर्फ कुर्बान, सलमान उर्फ मुल्ला सभी निवासी ग्राम खुशहालपुर के साथ मिलकर गौकशी की उक्त घटना को अन्जाम दिया गया था।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा पूर्व में अपने इन्हीं साथियों के साथ मिलकर सेलाकुई तथा सहसपुर क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना बताया गया, जिसके संबंध में पूर्व में थाना सेलाकुई पर मु0अ0स0- 105/2026 धारा 3/11 गौ वंश सरक्षण अधिनियम व कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0स0- 147/2026 धारा -325 बी0एन0एस0 व धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गउ संतान संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

सावेज पुत्र दिलबहार निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र-22 वर्ष

*बरामदगी :*

1- गौमांस,
2- गौकशी में प्रयुक्त 02 चाकू, 01 कुल्हाडी

*आपराधिक इतिहास :-*

1- मु०अ०सँ०- 251/2019 धारा- 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007, थाना सहसपुर
2- मु०अ०सँ०- 298/2021 धारा – 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007, थाना सहसपुर
3- मु०अ०सँ०- 440/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट, कोतवाली विकासनगर

*विवरण फरार/वांछित अभियुक्त :-*

1- मुशर्रफ उर्फ काला,
2- शादाब उर्फ फोती,
3- लालू पुत्र काला,
4- शमीम पुत्र सलीम,
5- समीर उर्फ टीटला पुत्र सलीम,
6- आफताब पुत्र सलीम,
7- आशिफ पुत्र सलीम उर्फ नानू,
8- अमीर पुत्र सुनडू उर्फ कुर्बान,
9- सलमान उर्फ मुल्ला

*(सभी निवासी ग्राम खुशहालपुर)*

*पुलिस टीम :-*

1- निरी० प्रदीप रावत, प्रभारी कोतवाली सहसपुर
2- उ0नि0 अशोक कुमार
3- उ0नि0 नीरज त्यागी
4- हे0का0 त्रेपन सिंह
5- का0 संजय राणा
6- का0 मुन्ना सिंह
7- का0 सुशील गौड
8- का0 बृजपाल सिंह

The post गोकशी की घटनाओ का अन्जाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.

The post गोकशी की घटनाओ का अन्जाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

About The Author