चमोली
बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला की जीत हो गई है। बुटोला ने 5 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। बागी राजेंद्र भंडारी को जनता ने हरा कर सबक सिखा दिया। अब सवाल है कि भंडारी का सियासी भविष्य क्या होगा?
बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला 5224 मतों से चुनाव जीते गए है। कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 27696, बीजेपी उम्मीदवार को 22691 मत मिले।
जीत के बाद उन्होंने जीत का श्रेय बद्रीनाथ की जनता को दिया है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से यह जनता पर जबरदस्ती थोपा गया चुनाव था, जनता ने अपना जनादेश देकर बता दिया कि जो जनता के जनादेश का अपमान करेगा उसको मुंह की खानी पड़ेगी। उन्हें कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा के सर्वाधिक विकास के लिए हर संभव काम करेंगे। जीत के बाद कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण