
देहरादून,
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नाम से किसी अराजक व्यक्ति द्वारा भिन्न-भिन्न मोबाईल नम्बरों से लोगों से बात कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नाम से (मोबाईल नम्बर-94711373514 श्रीलंका के टू कालर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की आईडी / फोटो लगाकर) पैसों की मांग की जा रही है, जिससे मंत्री गणेश जोशी की छवि पर भारी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने के निर्देश पर उनके जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने साइबर क्राइम को पत्र भेजकर प्रकरण की जानकारी दी और अजराक व्यक्ति के खिलाफ अग्रेत्तर कार्यवाही का अनुरोध किया है।
साइबर क्राइम के सब इंस्टेक्टर मनोज बेनीवाल ने मंत्री कार्यालय से संपर्क कर प्रकरण की जानकारी ली और अग्रिम कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना