देहरादून
कांवड मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी घाटों/गंगा के किनारे तटों पर जल पुलिस को ड्यूटी हेतु नियुक्त कर सुरक्षा सम्बन्धी निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक: 24-07-24 की सांय दो कावडिये जल भरने के दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण नदी के तेज बहाव में बह गये तथा डूबने लगे, जिस पर ड्यूटी पर नियुक्त जल पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किये नदी के तेज बहाव से डूबते हुए कांवडियों को सकुशल बचाया गया। जिस पर वहां उपस्थित कावडियों के अन्य समूहों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
*बचाए गए दोनों व्यक्तियों का विवरण*:
1) रिंकू उर्फ अभिषेक बथेड़ी पुत्र किशन सिंह उम्र 30 वर्ष
2) अनिल बथेड़ी पुत्र कबूल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी गुड़गांव हरियाणा
*जल पुलिस/रेस्क्यू टीम*
(1) हे0 का0हरीश सिंह गुसाईं
(2) हे0का0 चैतन्य कुमार
(3) गोताखोर विनोद सेमवाल
*आपदा राहत दल 40 वाहिनी हरिद्वार*
(4) हे0 कानि वीरेंद्र कुमार
(5) का0 अनिल चौधरी
(6) का0वीरेंद्र सिंह

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना