ऋषिकेश
वर्तमान में प्रचलित कावंड मेले के दृष्टिगत आज दिनांक: 30-07-24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र का भ्रमण कर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात प्रबन्धन हेतु पुलिस द्वारा की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों को बरसात एंव तेज धूप से बचाव हेतु बरसाती व छतरियां वितरित की गई, साथ ही ड्यूटीरत कर्मचारियो से वार्ता कर उनसे ड्यूटी के दौरान आने वाली दिक्कतों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उन्हें ड्यूटी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने वाली 02 महिला कर्मियों को एसएसपी देहरादून द्वारा नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा ड्यूटीरत अन्य कर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सभी अधिकारियों/कर्मचारोयो को ड्यूटी के दौरान अपने व्यवहार को संयमित रखते हुए कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना