देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा देश भर में लागू किए गए नये कानूनो के संबंध में आम जन को जागरूक करते हुए साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु सभी अधिनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनमानस तथा स्कूली छात्र/छात्राओ के बीच जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में आम जनमानस तथा स्कूली छात्र/छात्राओं के मध्य जाकर लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कडी में आज दिनांक: 10-08-24 को को कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज भीमा वाला में दून पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें तीन नये आपराधिक कानूनो के विषय मे विस्तृत जानकारी देते हुए छात्रों की शंकाओं तथा प्रशनो का समाधान किया गया ।
नये आपराधिक कानूनों की जानकारी के साथ-साथ उक्त अभियान में विद्यालय के छात्र/छात्राओं को वर्तमान में नशे/साईबर के बढते अपराधों के बारे में जागरुक किया गया। नशे के दुष्प्रभावों के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए छात्र/छात्राओं को समझाते हुए उन्हें बताया गया कि कैसे नशे गिरफ्त में फंसकर मासूम बच्चे अपना भविष्य बरबाद करते हुए अपराध की राह पर चलने को मजबूर हो जाते है। सभी छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए उन्हें नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई।
वर्तमान में बढते साईबर अपराधों के बारे में विषय में जानकारी देते हुए दून पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते सम्बन्धित निजि जानकारियां जैसे ओटीपी, एटीम पिन अथवा पासवर्ड किसी भी दशा मे साझा न करें। किसी भी प्रकार के फ्राड की आशंका होने पर तत्काल *हेल्पाईन नं0: 1930* पर निशुल्क कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराये ।
साथ ही टीम द्वारा उपस्थित सभी स्कूली बच्चों तथा गणमान्य व्यक्तियों को उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित गौरा एप के विषय में भी विस्तृत जानकारियां साझा करते हुए उन्हें इसकी महत्वता के विषय में जागरूक किया गया और बताया कि यदि किसी के साथ अचानक कोई घटना घटित होती है तो *हेल्पलाइन नं0 1090* पर कॉल कर वह तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते है। उक्त जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के गुरूजन, छात्र/छात्राएं तथा अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना