April 18, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

वर्तमान में जारी बरसाती सीजन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के दिए निर्देश

जनपद में लगातार हो रही भारी बरसात के दृष्टिगत पुलिस द्वारा नदियों के किनारे रहने वाले लोगो को लाउड हैलरो के माध्यम से किया जा रहा सर्तक।

वर्तमान में जारी बरसाती सीजन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीमो को आपदा राहत उपकरणों के साथ तैयारी की हालत में रखने तथा थाना क्षेत्रान्तर्गत नदियों के किनारे रहने वाले लोगो को बरसात के दौरान सतर्क रहने हेतु अवगत कराने के निर्देश दिये गए है

देर शाम से जनपद में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नदी/ नालो का जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगातार नदी/नालो के किनारे भ्रमणशील रहते हुए नदी/नालों के किनारे बसे लोगों को लाउड हैलरो के माध्यम से सतर्क रहने तथा नदी/नालो के पास न जाने के सम्बंध में अलर्ट किया जा रहा है।

About The Author

You may have missed