शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश में डेंगू, सफाई आदि विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश भर के नगरीय क्षेत्रों में डेंगू को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि खास तौर पर शनिवार और रविवार सप्ताह में दो दिन इस पर फोकस रखा जाए।
डॉ अग्रवाल ने कहा प्रदेश भर के नगरीय क्षेत्रों में सफाई को लेकर उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करें। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की सफाई प्रदेशभर में नियमित हो।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेशभर में बाउंड्री वॉल से संबंधित योजना में ईंट की दीवार के साथ रेलिंग की भी व्यवस्था की जाए। जिससे बाउंड्री वॉल में लंबे समय तक मजबूती बनी रहे। इस दौरान आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी वार्ता की गई।
इस अवसर पर सचिव शहरी विकास नितेश झा, निदेशक शहरी विकास नितिन भदोरिया उपस्थित रहे।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना