जेल में बंद एक कैदी की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कैदी किडनी की समस्या से जूझ रहा था। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कैदी को 5 सितंबर को पौड़ी जिला अस्पताल से बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया था। पुलिस ने अनुसार सत्येंद्र सिंह नेगी (उम्र 42 वर्ष) की तबियत अचानक खराब हो गई थी, जिसके कारण पहले उसे जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया था, जहां से उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
श्रीनगर बेस अस्पताल के प्रभारी एमएस केएस बुटोला ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर थी। उसे तेज बुखार, किडनी की समस्या, लीवर में दिक्कत और लो बीपी की शिकायत थी। उपचार के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह का पता चलेगा।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद