दिनांक 17/09/2024 को अमित दुबे पुत्र राम प्रसाद दुबे निवासी 106 शनि बसंत एनक्लेव सेक्टर 117 मोहाली थाना बलोंगी पंजाब व श्रीमती रचना कपूर पत्नी श्री बबिश कपूर निवासी 106 शनि बसंत एनक्लेव सेक्टर 117 मोहाली थाना बलोंगी पंजाब ने थाना सहसपुर पर सूचना दी कि गुरुकृपा इंटरप्राइजेज सहारनपुर रोड फतेहपुर के मालिक अरविंदर सिंह पुत्र श्री गुरुदेव सिंह निवासी गुरु कृपा इंटरप्राइजेज फतेहपुर थाना सहसपुर देहरादून द्वारा उनकी अधिकृत सुप्रीम ग्रीन कंपनी के नाम से नकली सीपीसीवी पाइप बेचे जा रहे है। सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल शिकायतकर्ता के साथ गुरुकृपा इंटरप्राइजेज सहारनपुर रोड फतेहपुर पहुँचा, जहाँ पर गुरुकृपा इंटरप्राइजेज के मालिक अरविंदर सिंह पुत्र श्री गुरुदेव सिंह निवासी गुरु कृपा इंटरप्राइजेज फतेहपुर थाना सहसपुर देहरादून मौजूद मिले, जिनके कब्जे से सुप्रीम ग्रीन लाइन मार्का लिखे कुल 490 नकली सीपीसीवी पाईप बरामद किये गये। अभियुक्त अरविंदर सिंह पुत्र श्री गुरुदेव सिंह के विरुद्ध थाना सहसपुर पर धारा 318(4), 349 भा0न्या0सं0 व 63/65 कपीराइट एक्ट 1957 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- अरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह निवासी गुरु कृपा इंटरप्राइजेज फतेहपुर, थाना सहसपुर, देहरादून उम्र 57 वर्ष।
*बरामदगी:-*
1- सुप्रीम ग्रीन लाइन अधिकृत कम्पनी के 490 नकली पाईप
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 विवेक भण्डारी
2- कां0 सुमित कुमार
3- कां0 सुनील कुमार

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण