हल्द्वानी : जिला प्रशासन इन दिनों सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलाने वाले अराजक तत्व और असामाजिक गतिविधि करने वाले लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रहा है। महिला सुरक्षा और जन जागरूकता अभियान में लगातार मिल रहे इनपुट के बाद प्रशासन की यह कार्रवाई बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में शनिवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने कैंसर अस्पताल के सामने छापेमारी की सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी के बाद मौके पर भगदड़ मच गई कई अराजक तत्व और शराबी किस्म के लोग वहां से भाग खड़े हुए जबकि दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है और मैंखाना बने ठेले का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
शनिवार की शाम को सुशीला तिवारी अस्पताल के बगल में स्वामी राम कैंसर अस्पताल के ठीक सामने ठेले के पास कई अराजक तत्व और शराबी ठेले को मैखाना बनाकर शराब पी रहे थे कि तभी सिटी मजिस्ट्रेट और मेडिकल चौकी इंचार्ज वहां पहुंचे जिनकी छापेमारी से मौके पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में पुलिस ने दो शराबी भी हिरासत में लिए और ठेले का पुलिस एक्ट में चालान किया है। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई का कहना है, महिला सुरक्षा के साथ ही शहर में अराजकता और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहा है। इसी के तहत आज भी यह कार्रवाई की गई है

More Stories
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता
भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश