June 13, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

खुद को बता रहा था मुख्यमंत्री का करीबी , बेहरूपिये को टिहरी पुलिस ने ठीक से सिखाया सबक

आज दिनांक 28/9/2024 को उपजिलाधिकारी नई टिहरी द्वारा थाना चंबा पर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है व खुद को मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बता रहा है और *टिहरी झील के प्रतिबंधित छेत्र* में जाने की अनुमति मांग रहा है।

इस सूचना पर थाना चंबा पुलिस ने इस व्यक्ति से पूछताछ की तो यह व्यक्ति फ्रॉड निकला,ये खुद का नाम शक्ति सिंह धामी बता रहा था यह व्यक्ति झूठ बोलकर प्रतिबंधित टिहरी झील छेत्र में घूमना चाहता था। उक्त व्यक्ति गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस द्वारा इस व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

नाम पता अभियुक्त

शक्तिपाल सिंह पुत्र अंग्रेज बहादुर

उम्र 30 वर्ष, नि ग्राम कुदर, जिला गोंडा, उत्तरप्रदेश

About The Author