12 सितंबर की रात विपिन कुमार निवासी मंगलौर की आंख में तीन अज्ञात बदमाशों ने मिर्च झोंककर 10 हजार रुपये लूट लिए थे।
मंगलौर पुलिस ने व्यापारी की आंख में मिर्च झोंककर लूटने वाले गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
12 सितंबर की रात विपिन कुमार निवासी मंगलौर की आंख में तीन अज्ञात बदमाशों ने मिर्च झोंककर 10 हजार रुपये लूट लिए थे। अगले दिन पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने घटना के खुलासे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर निर्देशित किया था।
गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चेक कर गहनता से जांच के साथ पूर्व में लूट की घटनाओं में गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया
इसके चलते पुलिस ने आरोपी को मंगलौर क्षेत्र के नहर पटरी से लूटी गई धनराशि के साथ दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम सुमित निवासी नजरपुरा कोतवाली मंगलौर बताया। मंगलौर कोतवाल शांति कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना