आज दिनांक 4 अक्टूबर 2024 को डीसीआर उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि तेगला पुल के पास एक व्यक्ति के नदी मे बहने की सूचना है जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट उजैली से मुख्य आरक्षी श्री वीरेंद्र पंवार के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल नदी किनारे सर्चिंग की गई तो उक्त व्यक्ति नदी किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला जिसको टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता
भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश