हिंदू धर्म के पवित्र शारदीय नवरात्रि पर्व इन दिनों चल रहे हैं। घर एवं मंदिरों में मां भगवती का पूजन चल रहा है, ऐसा ही कुछ नजारा रुद्रप्रयाग में आयोजित लखपति दीदी अभियान- शक्ति का सम्मान कार्यक्रम में देखने को मिला। यहां महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में कन्याएं मां दुर्गा के रूप में थीं। स्टालों पर मुख्यमंत्री ने कन्याओं से आशीर्वाद लेकर उन्हें उपहार भेंट किए।

लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने *लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान* कार्यक्रम स्थल पर लगे विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में मां भगवती के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंध माता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री धारण किए कन्याओं को देख मुख्यमंत्री प्रफुल्लित हो गए वहीं मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर कन्याएं बेहद खुश नजर आई। मुख्यमंत्री ने झुककर उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों के साथ बैठकर गोबर के दिए भी बनाए। इससे पहले उन्होंने अगस्त्यमुनि मैदान के सामने स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य एवं विश्व के कल्याण की कामना की। वहीं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया।
लखपति दीदी सहित विभिन्न विभागों के लाभार्थी सम्मानित
ग्राम विकास विभाग के द्वारा जनपद में एनआरएलएम के अंतर्गत 61 स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों को सामुदायिक निवेश निधि के जरिए 75 हजार रुपए प्रति महिला के हिसाब से 45 लाख 75 रुपए का अनुदान दिया गया। जबकि 06 महिला समूहों को सीसीएल के तहत डेढ़ से छह लाख तक के चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा 05 कृषकों को पावर बिडर 80 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए गए। उद्यान विभाग द्वारा 05 काश्तकारों को निशुल्क स्प्रे मशीन वितरित की गई। पर्यटन विभाग के तीन लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण