दोपहर घर में मौजूद लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच बेड पर पड़े बिस्तर पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए।
रुड़की में एक घर में लोग उस वक्त सकते में आ गए जब उन्होंने बिस्तर में सांप देखा। सांप पर नजर पड़ते ही परिवार के लोगों की सांसें अटक गई। इस बीच एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाकर सांप को बिस्तर से बाहर निकालकर डिब्बे में बंद किया।
रुड़की के सलेमपुर गांव के पास भूमिया कॉलोनी में आशीष शर्मा का घर है। रविवार की दोपहर घर में मौजूद लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच बेड पर पड़े बिस्तर पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। बिस्तर में सांप देखकर उनकी चीख निकल गई और वह डरते हुए घर के बाहर आ गए।
सांप की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। इस बीच आशीष शर्मा के परिचित अशोक चौहान मौके पर पहुंचे और बिस्तर को घर से बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सांप को लकड़ी के सहारे एक डिब्बे में बंद कर दिया और दूर जंगल में छोड़ दिया।
वहीं, सांप की सूचना वन विभाग को भी दी गई। रुड़की वन विभाग के रेंजर विनय राठी ने बताया कि सांप निकलने की सूचना आई थी। लेकिन बाद में सूचना मिली थी कि सांप को लोगों ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना