दोनों पक्षों का छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद एक पक्ष इमरजेंसी में अपना मेडिकल कराने पहुंच गया। डॉक्टर मेडिकल कर रहे थे कि इस दौरान दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और हंगामा शुरू हो गया।
देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात बवाल हो गया। अचानक दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि डॉक्टर के सामने मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होता देख वहां हड़कंप मच गया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को किसी तरह शांत किया। बताया जा रहा है कि अलग-अलग समुदाय के होने के कारण मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। इन दोनों पक्षों का छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद एक पक्ष इमरजेंसी में अपना मेडिकल कराने पहुंच गया।
डॉक्टर मेडिकल कर रहे थे कि इस दौरान दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और हंगामा शुरू हो गया। डॉक्टर ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया, लेकिन उसके बाद भी दोनों पक्ष लड़ते रहे। अस्पताल की इमरजेंसी में फिलहाल एक पक्ष के लोगों का मेडिकल कराया गया है

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद