उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए हैं, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नारेबाजी करते हुए जनाक्रोश रैली बैरिकेड के पास पहुंची, जहां उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई।
गुरुवार को जय श्री राम के नारों के साथ धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली। धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही रैली के चलते बाजार बंद कराए गए हैं। मस्जिद पुरानी है। धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा है।
पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम में आज जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। पुलिस ने रैली को रोकने के लिए तीन जगह पर बैरियर लगाए है। सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड ओर भैरव चौक में बैरियर के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।
मस्जिद के पास जाने की अनुमति नहीं
मस्जिद के पास से जाने की अनुमति नहीं मिलने तक प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व धरने पर अड़े रहेंगे। यही भाषणबाजी शुरू हो गई है। हालात बेकाबू होते देख एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला मौके पर पहुंचे। जनाक्रोश रैली के चलते चारधाम यात्रा के वाहनों को पहले ही बड़ेथी मनेरा तेखला बाईपास से डायवर्ट किया गया है

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण