चुनाव की दृष्टि से भाजपा, रविवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है। वही अभियान को प्रदेश में गति देने के क्रम में जिला चुनाव अधिकारी एवं सह अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की सहमति से प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री खजान दास ने सभी जनपदों के लिए जिला चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें जिला चुनाव अधिकारी के रूप में उत्तरकाशी के लिए श्रीमती दीप्ति रावत, चमोली के लिए श्री संपत रावत, रुद्रप्रयाग श्री मुकेश कोली, टिहरी श्री आदित्य चौहान, देहरादून ग्रामीण श्री सुशील चौहान, देहरादून महानगर श्रीमती नीरू देवी, ऋषिकेश डॉक्टर जयपाल चौहान, हरिद्वार डॉक्टर कल्पना सैनी, रुड़की श्री शैलेंद्र बिष्ट, पौड़ी श्री विनोद रतूड़ी, कोटद्वार श्री अनिल गोयल, पिथौरागढ़ श्री गोविंद पिलख्वाल ,बागेश्वर श्रीमती मीना गंगोला, रानीखेत श्री विकास शर्मा, अल्मोड़ा श्री खिलेंद्र चौधरी, चंपावत श्री अनिल शाही, नैनीताल श्री कुंदन परिहार, काशीपुर श्री राजेंद्र बिष्ट, उधम सिंह नगर श्री कैलाश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है
साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि संगठन पर्व के क्रम में कल रविवार, 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे संगठनात्मक चुनाव की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन होटल पैसिफिक, देहरादून में होना निश्चित हुआ है। जिसमें माननीय सांसदगण, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश संगठन चुनाव समिति, प्रदेश प्राथमिक सदस्यता अभियान समिति, प्रदेश सक्रिय सदस्यता अभियान समिति, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, जिला प्रभारी व सह-प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला चुनाव अधिकारी व सह-चुनाव अधिकारी, जिला संयोजक – प्राथमिक सदस्यता अभियान, जिला संयोजक – सक्रिय सदस्यता अभियान प्रमुख रूप से शिरकत करेंगे । कार्यशाला में पार्टी के चुनाव कार्यक्रम की आगामी रूपरेखा से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद