लापता किशोरी को पुलिस ने नजीबाबाद से ढूंढा, धर्मांतरण कराने के आरोप को लेकर हुआ था बवाल
लापता किशोरी को पुलिस ने नजीबाबाद से ढूंढ निकाला। साथ ही मामले में तीन युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया।
श्रीनगर गढ़वाल कीर्तिनगर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने नजीबाबाद से ढूंढ निकाला। किशोरी को भगाने में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अपहरण की धारा जोड़ी गई है
कीर्तिनगर में धर्मांतरण कराने के आरोप को लेकर मंगलवार को हिन्दू संगठनों ने विशेष समुदाय की दुकान में तोड़फोड़ की थी। कीर्तिनगर कोतवाली में भी हंगामा काटा था। कुछ दिन पूर्व कीर्तिनगर क्षेत्र में एक नाबालिग के विशेष समुदाय के युवक द्वारा धर्मांतरण करने व लव जिहाद का आरोप लगा था।
इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी परिवर्तित कर लिया था। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी। जिस विशेष समुदाय के युवक पर आरोप लगा था वह मौके से फरार हो गया था।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता
भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश