June 13, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

कोटद्वार में हादसा…दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन सड़क से नीचे पलटा, मची चीख पुकार

कोटद्वार में हादसा…दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन सड़क से नीचे पलटा, मची चीख पुकार

ग्रामीण बैजरो बाजार से खरीदारी कर जीप से अपने गांव बिरगणा लौट रहे थे। तभी उनका वाहन अचानक सड़क से नीचे पलट गया।

उत्तराखंड के कोटद्वार में दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों की जीप सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में भर्ती कराया गया

जानकारी के अनुसार दोपहर ग्रामीण बैजरो बाजार से खरीदारी कर जीप से अपने गांव बिरगणा लौट रहे थे। वाहन में चालक पंकज सिंह(35) पुत्र श्याम सिंह, प्रतिमा देवी(30) पत्नी पंकज सिंह, पूर्वांशी (7) पुत्री पंकज सिंह, प्रियांशु (2) पुत्र पंकज सिंह, प्रवीण सिंह( 28) पुत्र रमेश सिंह, पूजा(26) पत्नी प्रवीण सिंह व बालेन्द्र सिंह( 30) पुत्र प्रेम सिंह थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ गड्ढे में पलट गया।

घायलों को 108 सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल भेजा गया। प्रभारी डाक्टर शैलेन्द्र रावत का कहना है कि सभी को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन पूजा देवी को सिर में गहरी चोट है। सीटी स्कैन के लिए उसे रेफर किया गया है

About The Author