माननीय केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से अनुरोध किया है कि लखनऊ से देहरादून को जोड़ने वाली 22545/ 22546 लखनऊ देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का नजीबाबाद में भी एक स्टॉपेज निर्धारित किया जाए।

संयुक्त उत्तर प्रदेश के समय से लखनऊ राजधानी होने कारण लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद आदि शहरों में भारी संख्या में उत्तराखंड के लोग निवास करते हैं और निरंतर इन शहरों में उनका निरंतर आवागमन बना रहता है।
वंदे भारत ट्रेन देहरादून – लखनऊ के बीच में बहुत सुगम यात्रा का उपहार आदरणीय मोदी जी द्वारा उत्तराखंड को प्रदान किया गया है।
माननीय मंत्री जी से अनुरोध किया कि अभी तक यह ट्रेन लखनऊ से चलकर बरेली मुरादाबाद और हरिद्वार में ही रूकती है, जबकि मुरादाबाद और हरिद्वार के बीच में 166 किलोमीटर की दूरी के बीच कोई भी स्टॉपेज नहीं है। गढ़वाल के लोगों की सुविधा को देखते हुए नजीबाबाद में अगर एक स्टॉपेज बनता है तो गढ़वाल के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी सुविधा और सुगम यात्रा का साधन बनेगी।
आशा है जन भावनाओं के अनुरूप माननीय मंत्री जी गढ़वाल के लोगों के हित में नजीबाबाद स्टेशन का स्टॉपेज निर्धारित करेंगे।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना