38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अगले साल जनवरी से होना है। 34 खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण कैंप लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सभी खेल संघों को निर्देशित किया गया है।
38वें राष्ट्रीय खेलों के विशेष प्रशिक्षण कैंप 15 नवंबर से लगाने के लिए शासन की ओर से भी पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि 34 खेलों के लिए कैंप लगाने शुरू किए जाएं। जहां तक पिछले शासनादेश में खिलाड़ियों से संबंधित भत्तों व अन्य संशोधन हैं, उसकी प्रक्रिया गतिमान है। कैंप लगाने के लिए संबंधित खेल फेडरेशन को निर्देशित कर दिया गया है
यह पत्र खेल के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा की ओर से जारी हुआ है। सभी फेडरेशन के अलावा सभी जिला क्रीड़ा अधिकारियों को भी पत्र की कॉपी भेजी गई है, ताकि फेडरेशन को राज्य की ओर से कैंप संबंधी सहयोग करें।
पत्र में कहा गया है कि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पूर्व निर्धारित 34 खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना अति आवश्यक है, इससे संबंधित जनवरी 2021 का शासनादेश वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार संशोधन की प्रक्रिया में है, लेकिन प्रशिक्षण कैंप के महत्व को देखते हुए 15 नवंबर से कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना