ओएनजीसी चौक में हुई वाहन दुर्घटना की जांच में पुलिस को दुर्घटना से पूर्व वाहन के आने जाने वाले मार्गाे की महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज हुई प्राप्त

दुर्घटना से पूर्व राजपुर रोड, सहारनपुर चौक, कॉवली रोड, बल्लीवाला से बल्लूपुर तक तथा पुलिस प्वांइन्टस से इंनोवा वाहन तथा किशननगर चौक से ONGC चौक तक कंटेनर वाहन साधारण गति से जाता हुआ दिखा
दुर्घटना में घायल युवक के होश में आने के बाद बल्लूपुर से ओएनजीसी चौक के मध्य वाहन के तेज गति से जाने के कारणो की हो पायेगी स्पष्ट जानकारी
आरटीओ की टेक्निकल टीम द्वारा भी घटनास्थल व दुर्घटनाग्रस्त वाहनो का किया गया निरीक्षण*
दिनांक 11-11-2024 को ओएनजीसी चौक पर हुई वाहन दुर्घटना में दुर्घटना के कारणो के सभी सम्भाविंत पहलुओ की पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है, जांच के दौरान पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त इनोवा वाहन के शहर में घुमने के दौरान की महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेजें प्राप्त हुई है, जिसमें उक्त वाहन राजपुर रोड, सहारनपुर चौक, कॉवली रोड से बल्लीवाला व बल्लूपुर तक तथा उक्त मार्गो पर स्थित पुलिस प्वांइन्टस में साधारण गति से जाते हुए दिखायी दिया था।
दुर्घटना से पूर्व बल्लूपुर से ओएनजीसी चौक के मध्य वाहन काफी तेज गति से गया, जिसकी स्थिति अभी स्पष्ट नही हो पायी, दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए युवक का वर्तमान में सिनर्जी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसके होश में आने के बाद ही वाहन के बल्लूपुर से ओएनजीसी चौक के मध्य तेज गति से जाने के कारण स्पष्ट हो पायेंगे। इसके अतिरिक्त दुर्घटनाग्रस्त कन्टेनर किशननगर चौक से लगभग 06 मिनट में 1.5 किमी की दूरी तय कर ओएनजीसी चौक पहुंचा था, जिससे यह स्पष्ट है कि उक्त मार्ग पर कन्टेनर की गति सामान्य थी। आरटीओ की टेक्निकल टीम द्वारा भी घटनास्थल व दुर्घटनाग्रस्त वाहनो का निरीक्षण किया गया।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण