रुड़की इलाके के भगवानपुर ब्लाक की ब्लाक प्रमुख करुणा कर्णवाल (भाजपा समर्पित) ने अपने ताऊ पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल पर प्रेस वार्ता के दौरान आज गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि वह घर पर रहती है। घर पर उनको प्रताड़ित किया गया है ।
सभी कामकाज पूर्व विधायक देखते हैं। आरोप है कि उनके कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवाए है और उनके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कायम करवाने का काम भी किया है। उनके घर पुलिस भिजवाई है। बताया कि उनका जाति प्रमाण पत्र उनके ताऊ पूर्व विधायक ने अपने कब्जे में करके रखा हुआ है। कई बार मांगने पर भी नहीं लौटाया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वो अब ब्लाक की सभी जिम्मेदारियों को खुद निभाएंगी और उन्हें सरकार से सहयोग की पूरी उम्मीद है।
वही ब्लाक प्रमुख करुणा कर्णवाल की मां सुमन कर्णवाल ने कहा कि देशराज कर्णवाल ने मेरी बेटी को नाम का प्रमुख बनाया ब्लॉक प्रमुख बनाकर मेरी बेटी से झाड़ू पोछा लगवाया और नौकरानियों की तरह से काम करवाया है।
मामले में
पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वो कहीं बाहर है। पूछने पर उन्होंने फोन पर बताया कि भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश और भाजपा नेता सुबोध राकेश मिलकर उनके साथ ये खेल खेला है

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद