दंपती हरिद्वार से घर लौट र हे थे। बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए विपरीत दिशा में सामने से आ रही कार से टकरा गई।
शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर लौट रहे दंपती की यूपी के जिला बिजनौर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटी और दूसरी कार में सवार दंपती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया
चामुंडा विहार कॉलोनी निवासी प्रदीप चौहान (52) पुत्र स्व. प्रवीण सिंह अपनी पत्नी आंचल (50) व बेटी नेहा (24) के साथ बीते मंगलवार को हरिद्वार में शादी समारोह में शामिल होने कार से गए थे
बृहस्पतिवार दोपहर वह हरिद्वार से घर लौट रहे थे। बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए विपरीत दिशा में सामने से आ रही कार से टकरा गई।
दोनों वाहनों की टक्कर में प्रदीप व उनकी पत्नी आंचल व बेटी नेहा और दूसरी कार के चालक धर्मेंद्र पुत्र राम मूरत प्रसाद व उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया जहां चिकित्सक ने घायल प्रदीप चौहान और आंचल को मृत घोषित कर दिया गया है।
घायल नेहा, धर्मेंद्र और सुनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों गाड़ियों को हटवा कर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि प्रदीप चौहान की ठाकुरद्वारा में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है जबकि बेटी नेहा व बेटा यश चौहान जॉब करते हैं।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण