आज दिनाँक 24 दिसम्बर 2024 को ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर वाहिनी मुख्यालय व ढालवाला से SDRF की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा हुआ था जिससे वह अंदर ही फंस गई थी। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए उक्त लडक़ी *नैन्सी टाकुली पुत्री श्री जीवन सिंह, कपकोट बागेश्वर, उम्र-16 वर्ष* को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
बस में 45 बालिकाएं सवार थी जो सुरक्षित है। यह स्कूली बच्चों का ग्रुप स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। लगभग 10 से 12 छात्राओं को हल्की चोट आई है जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है, बाकी सभी सुरक्षित है, सभी को अन्य बस में शिफ्ट करके देहरादून भेजा जा रहा है।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना