उत्तराखंड सरकार ने छह आइएएस अधिकारियों के पदभार बदले हैं। वहीं हाल में पदोन्नत चार सचिवों को नई जिम्मेदारी मिली है।

आइएएस लालरिन लियना फैनई से प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक विभाग का दायित्व हटा लिया गया है। हरि चंद्र सेमवाल से सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति व महानिदेश संस्कृति का दायित्व हटा लिया गया है। सी रविशंकर के पास से अपर सचिव नागरिक उड्डयन, वित्त, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग हटाकर सचिव कौशल विकास एवं सोवायोजन विभाग का दायित्व दिया गया है।
युगल किशोर पंत से अपर सचिव पंचायती राज हटाकर सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति का दायित्व दिया गया है। रणवीर सिंह चौहान के पास अपर सचिव गन्ना, चीनी हटाकर सचिव गन्ना, चीनी का दायित्व दिया गया है। धीराज सिंह गर्ज्याल के पास से अपर सचिव लोक निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण हटाकर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का पदभार दिया गया हैं।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना