प्रदेश में 224 आयुर्वेदिक पंचकर्म सहायक होंगे भर्ती
देहरादून। प्रदेश के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में पंचकर्म सहायक (पंचकर्म तकनीशियन) के 224 पदों पर भर्ती होगी। इनमें 112 पद पुरुष सहायक और 112 पद महिला सहायकों के होंगे। विभाग ने 23 दिसंबर को विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके आवेदन शुरू हो चुके हैं।
निदेशक आयुष डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2024 को 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। उत्तराखंड आयुर्वेदिक पंचकर्म सहायक सेवा नियमावली 2015 और उत्तराखंड आयुर्वेदिक पंचकर्म सहायक संशोधन सेवा नियमावली 2016 के तहत चयन, डिप्लोमा उत्तीर्ण करने के वर्षवार योग्यता क्रम पर चयन समिति से किया जाएगा
आवेदन 28 फरवरी 5 बजे तक पंजीकृत डाक से निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं उत्तराखंड, डांडा लखौंड, सहस्त्रधारा रोड, निकट आईटी पार्क, देहरादून पर भेजना है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन पत्र निदेशालय की वेबसाइट https://www.uttarakha ndayurved.co.in/ डाउनलोड करके भर सकते है।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण