रविवार देररात को सिद्ध पीठ कालीमठ गाँव में एक जंगली भालू ने गौशाला में बंधी एक गाय पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। गाय छत विछत स्थिति में सुबह गौशाला में मृत पड़ी मिली।
घटना से ग्रामीण खासे भयभीत हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण चारा पत्ती लेने जंगल जाते हैं ऐसे में ग्रामीणों को जान का खतरा बना हुआ है। दरअसल दो साल पहले भी भालू ने इसी जगह पर एक गाय को बिल्कुल ऐसे ही मार डाला था लिहाजा दोबारा उसी घटना का घट जाना ग्रामीणों को डरा रहा है।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना