आज दिनाँक 21 जनवरी 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गुरना मंदिर के पास खाई में एक शव दिखाई दे रहा है।
उक्त सूचना पर पोस्ट पिथौरागढ़ से SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि भेलोट गांव में एक व्यक्ति 03 दिन से लापता था जिसके खाई में गिरे होने की संभावना है।
SDRF टीम द्वारा रोप की सहायता से लगभग 300 मीटर नीचे उतरकर खाई में सर्चिंग करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को ढूंढ निकाला जिसे कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
*मृतक का विवरण:-* किरण सिंह खनका पुत्र राम सिंह खनका, उम्र 36 वर्ष, ग्राम – भीलोट, पिथौरागढ़।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना