38वें राष्ट्रीय खेल के फुटबॉल मुकाबलों का समापन शुक्रवार को हुआ, जहां पुरुष वर्ग का फाइनल और कांस्य पदक मैच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, हल्द्वानी में खेले गए। इन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए 12,000 से अधिक दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे।
फाइनल: 10 खिलाड़ियों के साथ केरल ने रचा इतिहास
फाइनल मुकाबला केरल और उत्तराखंड के बीच हुआ, जहां पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे हाफ में 53वें मिनट में केरल के गोकुल एस ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
हालांकि, केरल के लिए स्थिति तब मुश्किल हो गई जब उनके खिलाड़ी सफवान एम को 75वें मिनट में रेड कार्ड मिला, जिससे केरल को बाकी मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद, केरल की डिफेंस ने उत्तराखंड को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और 1-0 की जीत के साथ केरल ने 38वें राष्ट्रीय खेल में फुटबॉल का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उत्तराखंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना