परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही के रिक्त पदों की सूची जारी, UKSSSC कराएगा 18 को अभिलेखों का सत्यापन
पिछले साल 11 जनवरी से 16 फरवरी तक शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा कराई थी। इसके बाद 30 जून को परीक्षा कराई गई थी। चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 19 से 30 दिसंबर के बीच हुआ था
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने इंटरमीडिएट स्तरीय परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही भर्ती के रिक्त पदों के सापेक्ष दूसरी चयन सूची जारी कर दी है। अब अभिलेख सत्यापन होगा
आयोग ने पिछले साल 11 जनवरी से 16 फरवरी तक शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा कराई थी। इसके बाद 30 जून को परीक्षा कराई गई थी। चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 19 से 30 दिसंबर के बीच हुआ था।
बचे हुए पदों के सापेक्ष दूसरी सूची जारी की गई है। सूची में चयनितों का अभिलेख सत्यापन 18 फरवरी को आयोग कार्यालय में होगा

More Stories
गोकशी की घटनाओ का अन्जाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूढ़कर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर, मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया है जारी