पुलिस के अनुसार, बरामद नर कंकाल दो तीन माह से अधिक पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बदरीनाथ धाम स्थित बीआरओ कैंप के पास गुरुवार को एक मानव कंकाल मिला है। सूचना मिलते पर गोविंदघाट पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मानव कंकाल (खोपड़ी) को बर्फ से निकाला
अधिकारियों का कहना है कि संभव है कि यह कंकाल यहां कुत्ते लेकर आए हों। चार मार्च को यहां बहुत संख्या में कुत्ते थे। यह उसी दिन मिला था। बर्फ में जानवरों के पैर के निशान देखकर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन चारों तरफ अत्यधिक बर्फ होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया।
गोविंद घाट के थाना प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि मौके पर बरामद नर कंकाल दो तीन माह से अधिक पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पंचायत नामा की कार्रवाई कर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ज्योतिर्मठ भिजवाया गया है।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना