उत्तराखंड में सी-प्लेन से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कवायद शुरू हो गई है और जल्द ही राज्य की झीलों में सी-प्लेन की सवारी का लुत्फ पर्यटक उठा सकेंगे। आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन विभाग प्रदेश के भीतर सी-प्लेन उड़ाने के लिए एक सर्किट तैयार कर रहा है,
जिसमें प्रदेश की पांच झीलों को शामिल किया गया है। वही ज्यादा जानकारी देते हुए यूकाडा सीईओ सोनिका ने बताया कि इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है और केंद्र से अनुमति मिलने के बाद इस दिशा में आगे कदम बढ़ाए जाएंगे। बता दें कि पर्यटक अब टिहरी, ऋषिकेश, नानकमत्ता, कालागढ़ और हरिपुरा झील का हवाई सफर कर सकेंगे।

More Stories
गोकशी की घटनाओ का अन्जाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूढ़कर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर, मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया है जारी