हरिद्वार में एक मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए है। हरियाणा के पलवल से वह अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे।
हरियाणा के पलवल से दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आए आर्मी के मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। फिलहाल मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए तलाश कर रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस के अनुसार आर्मी मेजर के तौर पर तैनात रोहताश निवासी पलवल हरियाणा अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे। रात में अचानक लापता हो गए। दोस्तों ने उन्हें गायब देख पहले खुद इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस चौकी पहुंचकर जानकारी दी।
पुलिस ने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए मेजर की तलाश शुरू की कमरे में वह अकेले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद फिर आगे की लोकेशन नहीं दिखी। नगरकोट वाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आर्मी के मेजर दोस्तों के साथ यहां आए थे। उनकी तलाश की जा रही है।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना