खानपुर विधायक के कार्यालय पर फायरिंग मामले में पूर्व विधायक चैंपियन को राहत, कोर्ट से मिली जमानत!
हरिद्वार कोर्ट ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बड़ी राहत दी है
उनके वकील ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने चैंपियन को जमानत दे दी।
कोर्ट का फैसला आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बता दें कि 26 जनवरी को चैंपियन ने अपने समर्थकों संग फायरिंग की थी, जिसके बाद 27 जनवरी को उन्हें पांच अन्य आरोपियों के साथ जेल भेजा गया था।
15 फरवरी को जेल में तबीयत बिगड़ने पर चैंपियन को हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह अब तक भर्ती हैं।
एक महीना बीत जाने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग उनकी मेडिकल रिपोर्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया।
अब कोर्ट से राहत मिलने के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना