देहरादून। उत्तराखंड की लोक परंपरा फूलदेई इस बार रुद्रप्रयाग में खास अंदाज में मनाई जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा लोकपर्व फूलदेई के साथ मतदाता जागरूकता की अद्वितीय पहल की गई है।
इस पहल के तहत स्थापनीय बच्चे परंपरा निभाते हुए जहां घर-घर देहरी पर फूल बिखेर रहे हैं, वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर भी एक अनूठा संदेश दे रहे हैं। जनपद के तीनों विकासखंडों में इन दिनों स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत ‘फूल देई, वोट देई’ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। बच्चे फूलों के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं—”जैसे देहरी पर फूल डाले, वैसे वोट डालना न भूलें।”
SVEEP के जिला समन्वयक वी.के. यादव ने बताया कि यह अभियान पूरे मार्च माह तक चलेगा। इस अभियान में बच्चों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और गांव-गांव जाकर वे लोगों से मतदान में भागीदारी की अपील कर रहे हैं
उन्होंने बताया कि इस अनोखे प्रयास का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोक पर्व और लोकतंत्र दोनों की महत्ता को जोड़ते हुए लोगों को यह संदेश देना है कि जैसे ‘फूल देई’ में हर किसी की सहभागिता जरूरी है, वैसे ही लोकतंत्र के पर्व में वोट डालना भी सबकी जिम्मेदारी है।ग्रामीणों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह है। लोग बच्चों की इस अनूठी पहल की सराहना कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार ‘फूल देई’ सिर्फ खुशहाली की दुआ लेकर नहीं आई, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश भी साथ लाई है।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद