वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान आज दिनांक 10-04-2025 को दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 255 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 255 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 80,250/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा सभी 12 वाहनों को सीज किया गया।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, 3 लाख से अधिक कीमत के गुम हुए 15 मोबाइल फोनो को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घण्टे में दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
ऋषिकेश क्षेत्र से गुम हुए 2 मासूमों को पुलिस ने मिलाया परिवार से