February 27, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

शिखर पर SDRF उत्तराखंड पुलिस, प्रदेश में साहसिक पर्यटन को मिली नई उड़ान

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की 20 सदस्यीय पर्वतारोही टीम ने अदम्य साहस और उत्कृष्ट पर्वतारोहण कौशल का प्रदर्शन करते हुए उत्तरकाशी जनपद की नेलांग वैली स्थित नीलापानी क्षेत्र की 6,054 मीटर ऊंची, दुर्गम एवं अब तक अविजित चोटी (Unclimbed peak) का सफलतापूर्वक आरोहण किया

जिसे दिनांक 05 अप्रैल 2025 को सेनानायक, SDRF महोदय श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया था तथा आज दिनांक 02 मई 2025 को अभियान की पूर्णता के उपरांत फ्लैग इन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

उत्तराखंड राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध हिमालयी प्राकृतिक सौंदर्य और पर्वत श्रखलाओं में साहसिक प्रदेश में साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इस प्रकार के अभियानों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। SDRF द्वारा आगामी अगस्त व सितंबर माह में भी इसी प्रकार के पर्वतारोहण और साहसिक अभ्यास अभियानों का आयोजन प्रदेश के अलग-अलग हिमालयी क्षेत्रो में कराया जाना प्रस्तावित है, जिससे प्रदेश की साहसिक पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई जा सके।

 

टीम ने पर्वतारोहण के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी संचालित किया, जिसके अंतर्गत शिविर स्थलों और पर्वतीय मार्गों से प्लास्टिक व अन्य कचरा हटाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

 

पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तराखंड महोदय, श्री दीपम सेठ ने कहा कि “टीम ने जिस साहस और समर्पण का प्रदर्शन किया है, वह उत्तराखंड पुलिस बल के लिए गर्व की बात है। मैं SDRF के सभी सदस्यों को इस सराहनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ और भविष्य के अभियानों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।”

 

 

श्री अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF महोदय ने कहा कि “नीलापानी क्षेत्र की इस दुर्गम चोटी पर SDRF टीम का सफल आरोहण बल की उत्कृष्ट तैयारी, टीम भावना और पर्वतारोहण क्षमता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह उपलब्धि यह भी दर्शाती है कि SDRF न केवल आपदा के समय बल्कि हर परिस्थिति में तत्पर और सक्षम है। इस प्रेरणादायक प्रयास के लिए मैं टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।”

 

सेनानायक SDRF, श्री अर्पण यदुवंशी महोदय ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि “SDRF की टीम ने इस अभियान के दौरान जो साहस, अनुशासन और समर्पण दिखाया है, वह प्रशंसनीय है।

 

टीम लीडर SI मनोज रावत ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान के अनुभव साझा करते हुए कहा: “इस अविजित चोटी तक पहुंचना केवल एक पर्वतारोहण अभियान ही नहीं बल्कि साहस, धैर्य और टीम वर्क की परीक्षा थी। अत्यधिक ऊंचाई, बर्फीले तूफान और ऑक्सीजन की कमी जैसी परिस्थितियाँ हर कदम पर चुनौती थीं। लेकिन SDRF की टीम ने अटूट संकल्प और अनुशासन के साथ हर कठिनाई का सामना किया और सफलतापूर्वक इस दुर्गम चोटी को फतह किया।

 

 

इस उपलब्धि को संभव बनाने वाली SDRF टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल थेः

SI मनोज रावत (लीडर), सचिन रावत (डिप्टी लीडर), अपर उप निरीक्षक विरेन्द्र काला (क्लाइम्बिंग लीडर), मनोज कुमार (दूरसंचार), लीडिंग फायरमैन रवि चौहान, मुख्य आरक्षी सूर्यकांत उनियाल, सुशील कुमार, राकेश राणा, हरीश असवाल, फायरमैन प्रवीण चौहान, यशपाल सिंह, कांस्टेबल बसंत कुमार, सुरेंद्र गोस्वामी, आशीष बिष्ट, महेंद्र सिंह, किशन सिंह, अरविंद सिंह, फार्मासिस्ट अभिषेक व्यास, कुक जितेंद्र सिंह, आशीष सिंह।

About The Author

You may have missed