देश के सैनिकों का उत्साह वर्धन और ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के समर्थन में 12 मई,2025 को प्रात 7ः00 बजे देहरादून में शौर्य स्थल चीडवाली बाग, बीजापुर के समीप से शहीद स्मारक गांधी पार्क तक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शौर्य तिरंगा यात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयारी को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज रेखीय विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए भव्य आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आम जनमानस को उक्त शौर्य तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ वीके डोढियाल, डीएसओ के के अग्रवाल एवं रेखीय विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद थे

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद