उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संध (मुख्यालय) की नई कार्यकारिणी के वर्श 2025-26 हेतु चुनाव संपन्न हुई। सूचना विभाग के उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में संघ के चुनाव संपन्न कराये गये। चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी श्री विजय कुमार, रामसिंह परजोली की देखरेख में संघ के चुनाव संपन्न हुए।
चुनाव नतीजों को घोशित करते हुए चुनाव अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से श्री प्रशांत रावत, श्री संजय कुमार, महामंत्री पद पर श्री अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोशाध्यक्ष पद पर श्री राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर श्री सत्येंन्द्र बिजल्वाण, संयोजक/ऑडिटर पद पर श्री अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर श्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री बालम सिंह नगरकोटी को निर्वाचित घोशित किया गया है।
चुनाव अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश रावत को 52 मत एवं श्री मनोज शुक्ला को 17 मत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से श्री प्रशांत रावत, श्री संजय कुमार को 34-34 मत, महामंत्री पद पर श्री अंकित कुमार को 51 एवं श्री चेतन पाण्डेय को 18 मत, संगठन मंत्री पद पर श्री सत्येंन्द्र बिजल्वाण को 45 एवं श्री नरेन्द्र सिंह सजवाण को 24 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोशाध्यक्ष पद पर श्री राकेश कुमार धीवान, संयोजक/ऑडिटर पद पर श्री अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर श्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री बालम सिंह नगरकोटी निर्विरोध निर्वाचित घोशित किया गया है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश रावत ने कहा कि नई कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर में संकल्प लिया गया कि विभागीय कार्मिकों से संबंधित मुद्दों पर कार्यवाही किये जाने हेतु उच्च स्तर पर वार्ता की जायेगी। जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को दिया जायेगा। विभाग से यह भी मांग की जायेगी कि जल्द से जल्द विभाग का पुनर्गठन किया जाय। नव निर्वाचित महामंत्री श्री अंकित कुमार ने कहा कि विभागीय हित में ठोस कार्ययोजना तैयार कर इस बात पर जोर दिया जायेगा कि जनपदीय कार्यालयों में ढांचा बढ़ाया जाय। नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा सभी कार्मिक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सभी साथियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना