अब तक 37 से अधिक सोशल मीडिया पेजों को बंद किया गया है, जो इस घोटाले से जुड़े पाए गए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में एक यूट्यूब वीडियो जारी कर श्रद्धालुओं को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर चल रहे ऑनलाइन ठगी रैकेट पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कई फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया पेजों और बैंक खातों को ब्लॉक किया है, जो श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी कर रहे थे।
कैसे चल रहा था ठगी का महाखेल?
रिपोर्ट के अनुसार, साइबर अपराधियों ने फर्जी वेबसाइटें बनाई थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा था। ये वेबसाइटें हेलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर पैसे वसूल कर रही थीं। टिकटों की बुकिंग उन साइट्स से दिख रही थी जो वास्तविक रूप से संचालन में नहीं हैं या आधिकारिक नहीं हैं। साथ ही, कम कीमत में टिकट देने का झांसा देकर लोगों को ठगा जा रहा था।
STF की कार्रवाई
उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अभी तक 51 वेबसाइटों/URL को बंद किया है, 56 बैंक खातों को फ्रीज किया है, 30 व्हाट्सएप नंबर ब्लॉक किए हैं और 111 फोन नंबरों को साइबर फ्रॉड से लिंक होने पर ब्लॉक किया है। अब तक 37 से अधिक सोशल मीडिया पेजों को बंद किया गया है, जो इस घोटाले से जुड़े पाए गए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में एक यूट्यूब वीडियो जारी कर श्रद्धालुओं को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
श्रद्धालुओं को चेतावनी
किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति या एजेंट से टिकट न खरीदें।
केवल आधिकारिक वेबसाइट IRCTC के माध्यम से ही हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग करें।
किसी भी फर्जी वेबसाइट, व्हाट्सऐप नंबर या सोशल मीडिया पेज की जानकारी तुरंत STF को रिपोर्ट करें।
शिकायत कहां करें?
यदि आपको कोई संदेहास्पद वेबसाइट, एजेंट या सोशल मीडिया पेज दिखे, तो इसकी शिकायत इन माध्यमों से करें:
हेल्पलाइन नंबर: 1930
ईमेल: ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in
सरकार की अपील
राज्य सरकार ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी वेबसाइट पर हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच अवश्य करें और केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना