एक्स पर साझा किए एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा, मैंने हाल ही में 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। हर किसी की जिंदगी में कुछ योजनाएं होती हैं और मेरे भी कुछ सपने हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं
भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने कहा कि मेरे भी कुछ सपने हैं, जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं।
एक्स पर साझा किए एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा, मैंने हाल ही में 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। हर किसी की जिंदगी में कुछ योजनाएं होती हैं और मेरे भी कुछ सपने हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं
यह निर्णय मेरे परिवार के साथ काफी समय से चर्चा में था और हमने अपनी सुविधा के आधार पर इसे लिया है। उत्तराखंड के प्रति मेरा प्रेम अभी भी उतना ही है और मैं हर संभव तरीके से राज्य में योगदान देती रहूंगी।
बता दें कि आईपीएस रचिता ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के तहत इस्तीफा भेज दिया था। यह इस्तीफा सोमवार को गृह विभाग के पास पहुंच गया है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना