हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने अपने बयान में 2022 के विधान सभा चुनाव में हार को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिसमें हरक सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी बात कही थी, उन्होंने कहा था अगर हरीश रावत 2022 में चुनाव न लड़ते तो कांग्रेस की सरकार बनती,
तो वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को हरक सिंह रावत के बयान पर माहौर लगा दी है, उन्होंने कहा अगर वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ते और पार्टी को चुनाव लड़वाने पर ध्यान देते, तो कांग्रेस की सरकार बन सकती थी। यह बयान उनके इस विचार को दर्शाता है कि उनकी व्यक्तिगत उम्मीदवारी के बजाय सामूहिक नेतृत्व और रणनीति पर ध्यान देने से पार्टी को बेहतर परिणाम मिल सकते थे। रावत ने यह भी उल्लेख किया कि जब भी उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा और पार्टी के लिए प्रचार पर ध्यान दिया, तब कांग्रेस को सत्ता में आने में सफलता मिली।हालांकि, यह बयान उनकी आत्म-आलोचना और रणनीतिक विश्लेषण को दर्शाता है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान का समर्थन कर रहे है। उन्होंने कहा हरक सिंह रावत और हरीश रावत दोनों पार्टी के बड़े नेता है और दोनों एक ही बात कह रहे है। हरीश रावत का जनता के बीच जनाधार है और चुनाव लड़ने की जगह आगे चुनाव लड़वाने का काम करेंगे तो निश्चित ही कांग्रेस के पक्ष में माहौल होता। आज भी जगह जगह घूम कर जनता के बीच जाने का काम कर रहे है, जिससे आने वाले समय में कांग्रेस को इसका फायदा मिलेगा

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण