देहरादून, 3 जुलाई 2025 — उत्तराखंड शासन ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और सचिवालय सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा आदेश संख्या 556 /XXX-1-2025 के तहत आदेश जारी किया गया है।
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनके नाम और नई तैनाती इस प्रकार हैं
श्री रोहित मीणा (IAS-2014) – वर्तमान में वह प्रतीक्षारत थे। अब उन्हें अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
श्री जय किशन मंडोड़ी (IAS-2015) – ये भी प्रतीक्षारत स्थिति में थे। अब इन्हें अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है।
श्रीमती सोनिया मंगला (PCS) – जो प्रतीक्षारत थीं, उन्हें अब अपर सचिव, पशुपालन, मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और अपनी नई तैनाती पर पदभार संभालने की सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखंड शासन को अनिवार्य रूप से प्रेषित करें।
इस आदेश पर राजेन्द्र सिंह रावत, संयुक्त सचिव द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस निर्णय को राज्य के सुचारु प्रशासनिक संचालन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

More Stories
जुआरियो पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, राजपुर क्षेत्र में मकान में चल रहे जुए के खेल का पुलिस ने किया भाड़ाफोड़, 1 विदेशी नागरिक सहित 13 जुआरियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 1 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए समयबद्ध निर्माण के निर्देश, डीपीआर जल्द प्रस्तुत करने को कहा