उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर बाधित हो गई है। रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग के बीच बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा और बोल्डर आ गए हैं।
इसके चलते यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के अनुसार मुनकटिया और गौरीकुण्ड के बीच करीब 50 से 70 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यही नहीं, वैकल्पिक पैदल मार्ग भी पूरी तरह टूट चुका है।
हालात को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे इन दो-तीन दिनों तक किसी अन्य धार्मिक स्थल की यात्रा करें। गौरीकुंड की ओर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF और NDRF की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं
वैकल्पिक पैदल रास्तों की तलाश की जा रही है, ताकि यात्रियों को सोनप्रयाग की ओर सुरक्षित लाया जा सके। रास्ता कब खुलेगा, इसकी जानकारी रुद्रप्रयाग पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए साझा की जाती रहेगी

More Stories
उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 14 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता, गुरुजनों एवं संतों का लिया आशीर्वाद, कहा– मां ही जीवन की प्रथम गुरु