कोतवाली डोईवाला*
मा0मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि उत्तराखंड 2025 के विजन को सार्थक सिद्ध करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा डोईवाला क्षेत्रांतर्गत चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर
दिनांक 04.08.2025 को भानियावाला फ्लाईओवर के पास से 01 अभियुक्त वीरपाल सिंह पुत्र साब सिंह को 650 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 218/2025 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
वीरपाल सिंह पुत्र साब सिंह निवासी ग्राम कुपड़ा पो0ओ0 राना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र-63 वर्ष
*बरामदगी*
01: अवैध चरस 650 ग्राम चरस
(अनुमानित मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपए)
02: इलेक्ट्रॉनिक तराज़ू
*पुलिस टीम*
01- व0उ0नि0 विनोद सिंह राणा
02- उ0नि0 सुमित चौधरी
03- कानि0 युवराज सिंह
04- कानि0 सचिन राणा
05- कानि0 दिनेश कुमार
06- कानि0 सुनित कुमार
07- हे0का0 नवनीत –SOG (तकनिकी सहयोग)

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना