सेनानायक,SDRF, श्री अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन में SDRF उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र के हर्षिल व धराली में कम्युनिटी किचन संचालित कर प्रभावित परिवारों, यात्रियों एवं बचावकर्मियों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
आज धराली में 299 तथा हर्षिल में 505 यात्रियों व बचावकर्मियों को भोजन परोसा गया। SDRF जवान भोजन पकाने, वितरण एवं प्रबंधन में सक्रिय हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने धराली किचन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। अब तक कुल 1605 व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं