देहरादून
देर रात्रि डोईवाला, लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल ,एक बदमाश जंगल में फरार, फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग जारी, दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली।
मुठभेड़ में घायल बदमाशों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी सीएससी चिकित्सालय डोईवाला भेजा गया,जहां दोनों बदमाशों को रेफर कर जौलीग्रांट हॉस्पिटल लाया गया। एसएसपी देहरादून पहुंचे घटनास्थल, घटनास्थल का निरीक्षण कर चिकित्सालय में जाकर अधिकारियों से ली घटना के बारे में जानकारी। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश दून चिकित्सालय के सामने हुई फायरिंग के हैं मुख्य अभियुक्त।
बदमाशों के विरुद्ध कोतवाली नगर देहरादून में कायम है हत्या का प्रयास करने का अभियोग।
बदमाशों से एक स्कूटी, दो तमंचे जिंदा राउंड व खोखा राउंड हुए बरामद। घायल बदमाशों में सोहेलखान निवासी EC रोड करनपुर और शानू निवासी चावला चौक नालापानी रोड करनपुर शामिल। फरार अभियुक्त की तलाश में कांबिंग जारी। एसएसपी देहरादून ने जोगीवाला चौकी पहुंचकर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग का लिया जायजा।
The post देर रात्रि डोईवाला, लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल ,एक बदमाश जंगल में फरार, कॉम्बिंग जारी first appeared on MJ.
The post देर रात्रि डोईवाला, लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल ,एक बदमाश जंगल में फरार, कॉम्बिंग जारी appeared first on MJ.

More Stories
श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष, समाज के निर्धन वर्ग की सहायता करना होगी प्राथमिकता–अवनीश प्रेमी
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन